एक रहस्यमयी भूतिया मकान

0
bhutiya makan

bhutiya makan

प्रिय पाठको ये कहानी है एक छोटे से अजमल नामक गांव की जो शहर से दूर एक जंगल के पास बसा हुआ था | उस गांव के थोड़े दूरी पे एक नदी बहती है | गांव से थोड़े दूर पर जंगल से सटे हुए नदी के उस पर एक अकेला बहुत ही पुराना मकान था | उसके आस पास कोई अन्य मकान नहीं था |लोग उस रास्ते से जाने से डरते थे | वह मकान बहुत ही पूरानी टूटी हुई और घास पात से ढकी हुई थी | कुछ लोग उसे भूतिया मकान भी कहते थे | वहाँ के लोगों का मानना था की यहाँ इस पुराने मकान में कोई ना कोई भूत अवश्य रहता है | उस मकान की वास्तुकला भी डरावनी थी, शायद यही कारन हो यहां के लोगों के डरने का, इस रहस्यमयी भूतिया मकान के अंदर क्या है ये देखने की इच्छा काफी लोगों की थी | कुछ लोग इस मकान में अंदर जाने की कोशिश भी की थी | लेकिन कोई भी सफल नहीं हुए | अंदर का दृश्य देखने मे |

एक दिन पास के गांव का एक युवक जो बचपन से ही शहर में रहता था | वह शहर से अपनी पढ़ाई पूरी करके अपने गांव को आता है अपने दोस्त के साथ जिसका नाम किशन था | किशन अपने दोस्त के साथ उस रास्ते से गुजरता है तो वह क्या देखता है उस मकान की वास्तुकला वहाँ का वातावरण , जंगल और नदियाँ किशन को वहाँ का नजारा बहुत ही अच्छा लगा जो शहर से बिलकुल अलग था | वह अपने घर जाता है और अपने घर के लोगों से उस मकान के बारे में पूछता है | घर के लोग किशन को उस मकान के बारे मे तरह-तरह की बाते बताते है, और उस मकान के अंदर जाने से मना करते है | और उसे भूतिया मकान भी बताते है, किशन को थोड़ा डर सा लगा लेकिन उस मकान की सच्चाई जानने की तीब्रा इच्छा हुई और वो अपने दोस्त के साथ शाम को घर बिना बताये उस पूरानी मकान का रहस्य जानने के लिए निकल जाता है |

People Also Read…एक गरीब लकड़हारे की कहानी

दोनों मकान के पास पहुंचते है | किशन का दोस्त डरा हुआ है लेकिन किशन के मन में एक उत्साह था इस मकान का रहस्य जानने का दोनों मकान के अंदर धीरे-धीरे जाते है | मकान के अंदर का नजारा बिलकुल ही बिचीत्र था | बरामदा से वाह-वाह की आवाज आ रही थी दरवाजे की तरफ बड़े-बड़े खिड़कियां थी जो रोशनी के लिए पुरे मकान में आलोकित थी | किशन और उसका दोस्त दोनों हैरान थे की इस मकान में बिजली कैसे हो सकती हैं | और मेन दरवाजे से होते हुए जैसे ही थोड़ा अंदर को जाते है एक अँधेरे कोने में एक ब्यक्ति की छाया दिखाए देती है | दोनों हैरान हो जाते है ब्यक्ति ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन आवाज सुनाए नहीं दिया और चेहरा भी साफ दिखाई नहीं दिया वे दोनों थोड़े. ही दूर गए की देखा वहाँ खली स्थान था |

अचानक एक आवाज आती है “कौन है?” दोनों डर जाते है और धीरे-धीरे आगे बढ़ते है और उस आवाज का पीछा करते हैं लेकिन कुछ दिखाई नहीं दिया मकान के अंदर का वातावरण बदल गया था उन्हें लगा यहां कुछ अलग हो रहा है एक अजीब सा चिल्लाहट सुनाए दिया जिससे वो दोनों और भी डर गए किशन से ज़्यादे उसका दोस्त डरा हुआ था बोला किशन चलो वापस चलते है ये जगह बिलकुल ठीक नहीं है मुझे बहुत डर लग रहा है |. किशन ने हिम्मत जुटाई और आगे को बढ़ने को कहा फिर दोनों हिम्मत करके थोड़ा और आगे एक अँधेरे कमरे की तरफ बढ़ते है और वहाँ पहुंच जाते है जहाँ से कुछ अजीब सी ध्वनियाँ आ रही होती है कमरे में अँधेरा था कुछ दिखाई नहीं दे रहा था पास में एक खिड़की थी किशन ने उसे खोला जिससे कुछ रोशनी उस कमरे में आ सके | जैसे ही खिड़की खुलता है वहाँ कमरे में क्या दिखाई देता है एक पूरानी कुर्शी पर एक महिला बैठी हुई महिला की छाया दिखाई दी |

People Also Read…समय का खेल

महिला ने बड़े प्यार से हस्ते हुए उन दोनों को आगे बढ़ने को बुलाती है | वे दोनों डर जाते है और डर से कांपने लगते है क्यों की वहाँ उन दोनों के अलावा और कोई नहीं था | किशन ने डरते हुए पूछा अअअअ आप ककक कौन… है ? और यहाँ क्या हो रहा है, महिला ने हस्ते हुए कहा डरो मत मै इस मकान की मालकिन हूँ मै यही अपने घर में रहती हूँ यहाँ कोई भूत प्रेत नहीं रहता दोनों हैरान हो जाते है उस औरत की बात सुनकर और उस महिला से इस मकान के बारे में पूछते है | महिला ने उन्हें बताया की यह मकान एक समय में उनके परिवार का आवास था | और महिला ने अपनी कहानी उन दोनों को सुनाती है जिसमें उसके परिवार की दुर्भाग्य वश मृत्यु का जिक्र होता है | उनका कहना था की उनकी आत्मा अभी भी इस मकान में आजीवन बसा है |

किशन और उसके दोस्त दोनों उस महिला की कहानी को पुरे ध्यान से सुनते है और कहानी सुनने के बाद उस महिला से आशीर्वाद लेते है और वहाँ से चल देते है | अब उन दोनों को थोड़ा सा भी डर नहीं लगता है | दोनों अपने को घर को पहुंचते है | और इस घटना क्रम को विस्तार से सभी को बताते है | सब आश्चर्य चकित हो जाते है | उन्होंने ने यह अनुभव कभी नहीं भुला | वह जान गए की कभी-कभी हमारे साथ अनदेखी शक्तिया भी होती है, जो आश्चर्य चकित कर सकती है | उन दोनों का ये सफर उनकी वास्तविकता का एक एहसास दिलाया की भूत प्रेत नहीं , बल्कि हमारी सोच और हमारा विश्वास हमें कई अद्भुत चीजों से रूबरू करा सकती है |

Read Also….

  1. एक चमत्कारी फल
  2. तलाश
  3. कबाड़ीवाला की रहस्यमय कहानी
  4. रॉन्ग नंबर वाली से प्यार
  5. बीबी बनी भाभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *