मछुआरा और लड़की

3
machuara aur ladaki

बहुत समय पहले का बात है एक गांव में एक औरत अपने एक बेटे के साथ रहती थी। जब वह लड़का बारह साल का था तभी वह बाहर किसी शहर में कमाने चला गया था। और बहुत ज्यादा दिन तक वापस नहीं आया। तो उसके गांव वाले कहने लगे की लगता है की तुम्हारा बेटा कही खो गया है। अब तुम उसे भूल जावो अब वह नहीं आएगा। क्योकि अगर आना होता तो अभी तक वह आ गया होता। लेकिन उस औरत को उनके बात पर विस्वाश नहीं होता था। और हमेसा कहती थी की नहीं मेरा बेटा एक दिन जरूर आएगा तुम लोग देख लेना। और इसी तरह अब धिरे धिरे बहुत समय बीत गया लेकिन उसका लड़का वापस नहीं आया। और वह औरत भी अब बूढी होने लगी। फिर दस साल बाद जाके वह लड़का वापस अपने घर आता है तब तक वह औरत बहुत बूढी हो चुकी थी।

जब वह घर आता है तब उसकी माँ पूछती है की बेटा कहा थे आज तक। तब वह बताता है की माँ मै एक शहर में था वहा पर पैसा कमाने के लिए गया था। और कुछ पैसा भी कमा कर लाया हु। जिससे हम दोनों कुछ दिन तक अच्छे से खा पि सकेंगे। और एक अच्छी जिंदगी जी सकेंगे। और वह सारा पैसा अपनी माँ को दे देता है। और फिर कुछ दिन तक दोनों माँ बेटे बढ़िया बढ़िया खाना बनाकर खाते है। और फिर कुछ दिन बाद अब पैसा ख़त्म होने लगता है। जिससे अब उसकी को टेंशन होने लगता है। फिर एक दिन अपने बेटे से कहती है की बेटा अब पैसा खत्म हो रहा है कुछ करो नहीं तो बाद कैसे खायेगे पिएंगे। तब उसका बेटा कहता है की ठीक है माँ मै कुछ करता हु और फिर अपनी माँ से बोला की माँ मुझे कुछ पैसे दो। और फिर पैसा ले के वह बाजार में जाता है और वहा से एक जाल खरीद कर लाता है। और फिर नदी में जाके मछली पकड़ने लगता है और मछली पकड़ कर बाजार में ले जाके बेच देता है और जो उससे उसको पैसा मिलता है वह अपनी माँ को लाके दे देता है। और फिर उसके पास अब पैसा होने लगा और दोनों हसी ख़ुशी जीवन जीने लगे।

People Also Read…तलाश

फिर एक दिन अचानक उस नदी में बाढ़ आ गई जिससे उस नदी में बहुत ज्यादा मछलिया आने लगी तो अब वह लड़का भी उसमे जाके ज्यादा से ज्यादा मछली पकड़ने लगा। तभी एक दिन जब वह मछली पकड़ने के लिए जैसे ही जाल नदी में डाला और उसे जब ऊपर खींचा तो देखा की उसमे एक छोटी सी लड़की फसी थी जिसका अभी सास अभी भी चल रहा था। जैसे लग रहा था की वह बाढ़ में बाह कर आ रही हो। फिर लडके ने जल्दी से उसको बाहर निकला और उसके पेट से पानी निकालने लगा। फिर कुछ देर बाद उसको होश आ गया। और लड़की बोलने लगी। फिर वह उसे अपने घर लेके आ जाता है। तब उसकी माँ पूछती है की ये कौन है और इसे तुम अपने घर क्यों लेके आ गए हो कौन है ये। तब लड़का सारी बात बताता है अपनी माँ से। फिर वह दोनों मिल कर उस छोटी सी लड़की का देख भाल करने लगे और उस लड़की का नाम लक्च्मी रख दिया। और जब से उस लड़की ने इसके घर में अपना कदम रखा था तबसे अब इसका दिन दुगुना रात चौगुना धन बढ़ने लगा और अब वह मछली का बहुत बड़ा ब्यापारी बन गया। अब वह समुंद से मछली लाने लगा और बहुत ही आमिर आदमी बन गया था

एक दिन बात जब वह समुंद में मछली पकड़ रहा था। तभी अचानक वहा पर एक बहुत बड़ी मछली आई और जाल के साथ साथ उस लडके को भी अपने मुँह में पकड़ ली और समुन्द्र के निचे चली गई जहा पर एक बहुत ही बड़ा महल था और उस महल में थोड़ा भी पानी नहीं था। लड़का उसको देख कर एकदम सोच में पड़ गया की ऐसा कैसे हो सकता है। इस समुन्द्र के निचे महल और उसमे भी थोड़ा सा पानी भी नहीं है। आखिर ये कैसे हो सकता है। यही सब सोच रहा था तभी उसका नजर एक दरवाजे पड़ पड़ी और फिर वह जाके जैसे उस दरवाजे को खोला तो देखा की वहा पर बहुत सारे लोग है एक राजा है जो बैठा है अपने राजगद्दी पर और वहा पर जनता अपनी अपनी फरियाद सुना रही है। अब ये सब देख कर वह और भी सोच में पड़ गया। तभी उसे एक दरबान ने देख लिया और उसे राजा के पास पकड़ कर ले। तब राजा ने उससे पूछा की तुम कौन हो और यहां पर कैसे आ गए। तब वह सारी बात उस राजा को बताया। तब राजा ने कहा की मै इस समुन्द्र का राजा हु तुम परेशान न हो मै अभी उस मछली को बुलाता हु। फिर मछली को बुलाया जाता है।

People Also Read…पुजारी बना गैंगस्टर

फिर जैसे ही वह मछली राज दरबार में आती है तब राजा उससे पूछते है की तुमने इस आदमी को क्यों पकड़ कर लाया है इस महल में। तब वह मछली बताती है की राजन जो आप की बेटी खो गई थी वह इसी आदमी के पास है मैंने उस लड़की को इसके साथ में देखा तो मैंने इसे इसी लिए यहां पर पकड़ कर लाया है ताकि इसे सजा दिया जा सके। तब वह लड़का सारी बात समझ गया और बोला की राजन वह लड़की में जाल में आके फस गई थी तो मैंने उसे अपने घर पनाह दिया और अब वह बहुत बड़ी हो गई है। और मैंने उसका नाम लक्चमी रखा है। और मै उसे बहुत प्यार करता हु मैंने उसके लिए एक लड़का भी देख रखा है। ये सब बात सुन कर वह राजा बहुत खुश होता है। और कहता है की वो तो मेरी बेटी है लेकिन अब तुमने उसको बड़ा किया है। इस लिए मै अब उसको तुम्हारे पास से नहीं लेके आऊंगा। और एक काम करो मेरे पास बहुत ज्यादा धन है इसमें से तुमको जितना लेना है ले लो और मेरी बेटी का अच्छे से लडके के साथ शादी करना और खूब प्यार देना उसको। फिर राजा ने उसे बहुत सारा धन देके उसको बिदा कर दिया। फिर वह लड़का अपने घर आता है और उस लड़की की एक अच्छे घर में शादी कर देता है। और फिर अपने काम में लग जाता है।

लेखक:- रत्नेश चौहान

Read Also….

3 thoughts on “मछुआरा और लड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *